Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : शुभमन गिल ने लगाया सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विजय छक्का, तो देखने लायक था शाहरुख़ खान का रिएक्शन

आईपीएल का पहला मैच चेन्नई और आरसीबी के बीच खेला गया था, लेकिन यह पहला मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा था और इस मुकाबले को चेन्नई की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था. आज रविवार को आईपीएल का दूसरा मैच केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा और इस मैच को अंत में कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया.

रसेल की तूफानी पारी के दम पर जीता केकेआर 

बता दें, कि इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये.

हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर ने 53 गेंदों पर 85 रन की शानदार पारी खेली. वहीं विजय शंकर ने 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

केकेआर के लिए इस मैच में आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं नितीश राणा ने 47 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली. शुभमन गिल ने अंत में 2 शानदार छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिला दी थी.

गिल का विनिंग शॉट देख ख़ुशी से झूम उठे शाहरुख 

शुभमन गिल का विनिंग शॉट देख केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान ख़ुशी से झूम उठे, उन्होंने अपनी टीम की इस रोमांचक जीत पर जमकर तालियाँ बजाई और अपने टीम के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की, बता दें, कि शाहरुख़ अपनी टीम के कई मैच देखने स्टेडियम में मौजूद रहते हैं.

यहाँ देखें केकेआर की जीत के बाद शाहरुख़ खान की प्रतिक्रिया 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे शुभमन गिल का विनिंग छक्का देख केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान ने अपनी ख़ुशी व्यक्त की.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : शुभमन गिल ने लगाया सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विजय छक्का, तो देखने लायक था शाहरुख़ खान का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.