इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम आज नागपुर में कंगारू टीम के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेलने मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम का आज होने वाले दूसरे वनडे मैच में लक्ष्य होगा कि वो इस वनडे सीरीज में 2—0 की बढ़त बनाए। भारत और कंगारू टीम के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा।
मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेटर ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड
साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आज का मैच बहुत अहम है। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज मैदान में एक शानदार रिकॉर्ड बनाने के लिए उतरेगें। दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी अगर दूसरे वनडे में 33 रन बना लेते हैं तो वो अपने अन्तरर्राष्ट्रीय करियर के तीनों फॉर्मेट में 17000 रन पूरे कर लेगें। इसी के साथ धोनी ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के छठें बल्लेबाज बन जाएंगे। महेन्द्र सिंह धोनी से पहले यह खास रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, द वॉल राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बना चुके है।
धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। उनकी फॉर्म को देखते हुए आज उनके फैंस को एक और खुशी का मौका मिल सकता है। साथ ही आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी का नागपुर के मैदान में शानदार रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में कंगारू टीम को 6 विकेट से हराया था। इस विजय में धोनी और केदार जाधव ने अहम भूमिका निभाई थी।