न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच, स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2019 के गौतम गंभीर की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली की कप्तानी के रिकॉर्ड पर टिप्पणी का जवाब दिया. न्यूज़ीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का बचाव किया है.

गंभीर को लगता है कि कोहली भाग्यशाली हैं कि आरसीबी ने अभी भी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कुछ कप्तानों ने खराब नतीजे के बाद खुद ही कप्तानी छोड़ दी या फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
बतौर कप्तान गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल ट्राफी जीताई. वहीं विराट कोहली को अभी भी कप्तानी के मामले में लंबा सफर तय करना है. गौतम गंभीर ने उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से करने से साफ मना कर दिया. आपकों बता दें कि इन दोनों कप्तानो ने अब तक अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 3-3 आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
गंभीर को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने ये कहा-
फ्लेमिंग ने गंभीर की बातों से असहमति जताई, जब उनसे शुक्रवार को चेन्नई में प्री-गेम प्रेसर में इस बात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा
“हर व्यक्ति आईपीएल नहीं जीतता है. यह एक कठिन प्रतियोगिता है, दिन प्रतिदिन यह जटिल होता जा रहा है. खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए अनुकूलित है.

आपको पता है कि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें आईपीएल में सफलता मिलने वाली है. कई चीजें हैं जो इस ओर जाती हैं.”
विराट कोहली की तारीफ़ करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, कि
“मुझे पता है कि जब कोई चुनौती उसके सामने रखी जाती है, तो वह उसे पूरा करता है.”
इसके साथ ही फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए कहा कि इस सीजन में खिताब का बचाव करना एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए कठिन कार्य होगा.

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद हैे कि इस बार भी चेन्नई अच्छा स्टार्ट करेगी, जैसे पिछली बार किया था. इस बार भी धोनी की अगुवाई वाली टीम से खिताब की उम्मीद की जा सकती है, वह इसके लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें.अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम तक पहुंच सके.
The post कप्तान विराट कोहली के बचाव में उतरे चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कह दी ये बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.