विराट कोहली, यकीनन अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, वह तेजी से हर बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं, लेकिन कप्तानी के मामले में भी वह पीछे नहीं है. हैदराबाद में शनिवार को खेले गये पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच को भारत की टीम ने 6 विकेट के अंतर से जीत लिया था.
इस मैच को जीतने के साथ ही कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की कप्तानी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
कोहली ने शुरूआती 64 मैचों में विवयन रिचर्डसन से ज्यादा मैच जीते

शनिवार को हैदराबाद में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपना 64वां मैच खेला था. भारत की टीम ने इस मैच को जीत लिया था. वहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में यह 48वां मैच जीता.
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 48वीं जीत के साथ ही विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा है. विवियन रिचर्ड्स ने अपने खेले शुरूआती 64 मैचों में 47 मैच जीते थे, लेकिन कप्तान कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए अपनी कप्तानी के शुरू आती 64 मुकाबलों में से 48 मैच जीत लिए हैं.
पोंटिंग और क्लाइव लायड से रह गये पीछे

बता दें, कि भले ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन वह रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ नहीं पाये.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने खेले शुरूआती 64 वनडे मैचों में से 51 मैचों में जीत हासिल की थी. वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने अपने शुरूआती 64 वनडे मैचों में से 50 वनडे मैच जीते हुए थे.
शानदार रहा है, विराट की कप्तानी का अबतक का रिकॉर्ड

विराट की कप्तानी का रिकॉर्ड अबतक शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत 46 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं. जिसमे से भारत ने 26 टेस्ट मैच जीते हैं. भारत की टीम को उनकी कप्तानी में 10 हार मिली है. वहीं 10 मैच ड्रा रहे हैं.
विराट ने वनडे के 64 मैचों में कप्तानी की है. जिसमे से 48 मैच जीत लिए हैं और 16 मैच हारे हैं. विराट की कप्तानी में भारत का एक मैच टाई व एक मैच बेनतीजा रहा है.
उनकी कप्तानी में भारत ने 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. जिसमे से 12 मैच भारत ने जीते हैं और 9 मैच हारे हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस मामले में विराट कोहली ने छोड़ा महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्सन को पीछे appeared first on Sportzwiki.