आईपीएल की शुरूआत होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा हुआ है। पिछले दो आईसीसी विश्व कप के साल भी आईपीएल का आयोजन किया गया था लेकिन उन साल आईपीएल का आयोजन विश्व कप के बाद हुआ था। इस साल वैसा नहीं है। इंग्लैंड और वेल्स में होने की वजह से आईपीएल के बाद विश्व कप खेला जायेगा।
गेंदबाजों पर नहीं होगा खास असर

एक तरफ जहाँ आईपीएल के दौरान प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा है। इसपर अपनी राय देते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कहा
“वर्क लोड को संतुलित करने से अधिक, मुझे लगता है कि उनकी रिकवरी का प्रबंधन करना अधिक महत्वपूर्ण है। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए चार ओवर उनके शरीर पर कोई खास असर लगने देंगे, जब तक कि वे टूर्नामेंट के दौरान चोटिल न हों या उन्हें कोई दर्द न हो।”
तैयारी का अच्छा मौका

एक तरफ जहाँ आईपीएल के दौरान प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा है। वहीं टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मनना है कि यह विश्व कप की तैयारियों के लिए सबसे अच्छा है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा
“आप 50 ओवरों का विश्व कप खेल रहे हैं और आप यहाँ आईपीएल में 4 ओवरों की गेंदबाजी करेंगे और सिर्फ 20 ओवरों के लिए बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि यह विश्व कप के लिए एक अच्छी तैयारी है, यह देखते हुए कि आज क्रिकेट कैसे खेला जाता है … यह एक अच्छी तैयारी है।”
हैदराबाद के खिलाफ अभियान की शुरुआत

रोबिन उथप्पा आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं और उनकी टीम 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
2012 और 2014 की आईपीएल विजेता कोलकाता पिछले कई सीजन से प्ले ऑफ में पहुँचने में जरुर सफल होती है लेकिन फाइनल में नहीं पहुँच पाती। इस बार टीम तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को आईपीएल से आराम देने पर रोबिन उथप्पा ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.