Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में बदली कैप, इस वजह से सेना के रंग का कैप पहनेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची में खेला जायेगा। सीरीज के पहले दोनों मैचों को अपने नाम कर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। हैदराबाद में हुए पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था वहीं दूसरे मैच को टीम ने 8 रनों से अपने नाम किया।

पुलवामा में हुआ था हमला

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 44 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद से पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है।

इसमें पाकिस्तान के हाथ माना जा रहा था और इसी वजह से देश में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। दूसरी तरफ भारतीय टीम के खिलाड़ी भी जवानों के साथ खड़े हैं। आज रांची मैच में टीम कुछ ऐसा ही करने वाली है।

भारतीय टीम की स्पेशल कैप

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम स्पेशल आर्मी कैप पहनकर मैदान में उतरेगी। कप्तान विराट कोहली ने टॉस पर इसकी जानकारी दी। वह आर्मी कैप पहनकर टॉस करने भी आये थे।

इसके साथ ही विराट कोहली ने ऐलान किया कि भारतीय टीम के खिलाफ आज के मैच की मैच फीस शहीद के परिवारों को दान में देंगे। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सीरीज अपने नाम करना चाहेगी

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। रांची में महेंद्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड है और कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे पर पहले मौका है जब विराट ने टॉस जीता है।

इस मैच के लिए भी भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज का मैच जीतकर टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इसके बाद आगे के मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में बदली कैप, इस वजह से सेना के रंग का कैप पहनेगी टीम इंडिया appeared first on Sportzwiki.