Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद गेल ने बदला अपने संन्यास का विचार!

वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खिंचा था. उन्होंने वनडे सीरीज में कुल 424 रन बनाये थे और कुल 39 छक्के लगाये थे. इस दौरान उन्होंने चार पारियों में दो शतक व दो अर्धशतक भी लगाये.

सीरीज से पहले संन्यास की कर चुके थे पुष्टि 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले क्रिस गेल ने इस बात की पुष्टि की थी, कि वह विश्व कप 2019 के बाद संन्यास लेंगे. बता दें, कि विश्व कप 2019, 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहा है. यह विश्व कप कुल 10 टीमों के बीच खेला जायेगा.

अच्छे प्रदर्शन के बाद संन्यास से गेल का यू टर्न!

West Indies team wear jersey: Gale

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिस गेल ने संकेत दिया था, कि वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी योजना पर पुनर्विचार कर सकते हैं.

क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अपने एक बयान में कहा,

“मुझे अपने संन्यास पर अभी थोड़ी और विचार करना होगा. मैं पहले संन्यास की घोषणा कर चूका हूँ, लेकिन हो सकता है, कि मैं दूसरे दिन इस बात पर कुछ और कहूँ. मैं इंतजार कर रहा हूँ और देखते हैं, कि आगे इस बारे में क्या होता है.”

गेंद को अच्छे से हिट कर रहा, तो संन्यास कैसे? 

वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने आगे अपने बयान में कहा,

“कप्तान जेसन होल्डर ने मुझसे आखिरी मैच के दौरान कहा, कि मैं समझ नहीं पा रहा हूँ, कि अगर आप  इतनी अच्छी तरह से मार रहा हूं, तो मैं अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा कैसे कर सकता हूं. क्या यह युवाओं की वजह से हैं.”

क्रिस गेल ने साथ ही अपने बयान में आगे कहा,

“मुझे लगता है कि व्यक्तिगत दृष्टिकोण से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ वनडे टूर्नामेंट होने वाला है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद गेल ने बदला अपने संन्यास का विचार! appeared first on Sportzwiki.