Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आसिफ अली की बेटी जूझ रही है कैंसर से, मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कोच नहीं रोक सका अपने आंसू

क्रिकेट के मैदान में ऐसा कई बार देखने को मिला है जब कोई खिलाड़ी अपनी सारी पीड़ा को भूल अपनी टीम के लिए खेलने उतरता है। ऐसे कई खिलाड़ी देखे हैं जो अपने परिवार में मौजूद मुश्किलों के बीच अपनी उन दुखों को दबाकर मैदान में उतरते हैं और कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे कोई भी अपने आपको भावुक होने से नहीं रोक सकता।

अपनी बेटी की बीमारी के बीच आसिफ अली ने खेली शानदार पारी

कुछ ऐसा ही पाकिस्तान सुपर लीग में देखने को मिला। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई पीएसएल अपने आखिरी पड़ाव पर है। जहां गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे आसिफ अली ने एक छोटी लेकिन शानदार मैच विनिंग पारी खेल हर किसी को प्रभावित किया। आसिफ अली ने ये पारी उस वक्त खेली जब उनकी बेटी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है।

आसिफ अली की बेटी जूझ रही है कैंसर जैसी बीमारी से

कराची किंग्स के खिलाफ 162 रनों का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के आसिफ अली ने तूफानी पारी खेलते हुए 10 गेंदों में 24 रन बनाए और अपनी टीम को 3 गेंद रहते जीत दिलायी। इस पारी के दौरान आसिफ अली ने 2 छक्के और 1 चौका जड़ा।

आसिफ अली ने ये पारी अपनी बेटी के कैंसर जैसी नासूर बीमारी की कड़वी यादों के बीच खेली। आसिफ अली की बेटी की इस गंभीर बीमारी का खुलासा इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच डीन जोंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

आसिफ की बेटी का जिक्र करते हुए डीन जोंस हुए भावुक

इतना ही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस आसिफ अली और उनकी बेटी का जिक्र करते हुए रो तक पड़े जिससे हर कोई भावुक हो गया।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत के बाद डीन जोंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि आसिफ की बच्ची बहुत बीमार है। हमें इस बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वो एक अच्छी बच्ची है। इतना कहने के बाद डीन जोंस इतने ज्यादा भावुक हो गए कि वो वहीं पर रोने लगे और भावुकता में ही वहां से उठ चले।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आसिफ अली की बेटी जूझ रही है कैंसर से, मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कोच नहीं रोक सका अपने आंसू appeared first on Sportzwiki.