Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैंने अपने साथी युजवेंद्र चहल से काफी कुछ सीखा है: कुलदीप यादव

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसके बाद से टीम को सिर्फ इंग्लैंड में हार मिली है। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी भारत ने वनडे सीरीज जीती है। भारत के इस प्रदर्शन में दो स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का काफी अहम योगदान है।

मैंने काफी कुछ सीखा है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम करने के बाद कुलदीप यादव मैदान पर वापसी को तैयार हैं। इसी बीच उन्होंने युजवेंद्र चहल और अपने प्रदर्शन के बारे में बात की।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए उन्होंने कहा

“जब आप नियमित रूप से एक साथ खेलते हैं, तो आप अपने साथी से सीखते हैं। इसलिए मैंने उनसे (युजवेंद्र चहल) बहुत कुछ सीखा है। जब भी हम एक साथ खेलते हैं, हम एक साथ प्रयास करते हैं और सुधार करते हैं। बचपन में मेरे कोच ने मुझे सेंटर विकेट पर गेंदबाजी करवाई और बल्लेबाज़ों को छक्के मारने की चुनौती दी, इसलिए यह डर मेरे करियर के शुरुआती दौर से ही गायब हो गया।”

डर से पार पाना जरूरी

Image result for kuldeep odi

रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा की वनडे टीम से बाहर होने की वजह उनकी रक्षात्मक गेंदबाजी ही थी। दोनों विकेट लेने से ज्यादा रन रोकने के बारे में सोचते थे। दूसरी तरह चहल और कुलदीप लगातार विकेट लेने के बारे में सोचते हैं और रन देने से नहीं घबराते। यही वजह है कि दोनों लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुलदीप यादव ने आगे कहा

“यदि आप उस डर से उबर नहीं पाते हैं और सिर्फ विकेट के बारे में सोचते हैं तो आप एक अच्छे स्पिनर नहीं बन सकते। यही चहल और मैंने किया है। एकदिवसीय मैचों में मध्य ओवर महत्वपूर्ण हैं. यदि आप आक्रमण नहीं करते हैं, तो टीमों को 320 रन आसानी से बना लेंगी। इसलिए मध्य ओवरों में विकेट लेने पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मैंने अपने साथी युजवेंद्र चहल से काफी कुछ सीखा है: कुलदीप यादव appeared first on Sportzwiki.