Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : डीआरएस की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने किया रोहित को आउट, तो रोहित ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 313 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था. ऑस्ट्रेलिया के इस लक्ष्य के जवाब में उम्मीद थी, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा और वह मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गये.

अंपायर ने नहीं दिया आउट, लेकिन डीआरएस की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने किया आउट

भारत की पारी का पांचवा ओवर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद रोहित शर्मा के पैट में जाकर लगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जोरदार अपनी भी की थी, लेकिन अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह अपील ठुकरा दी.

हालाँकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस ले लिया और जब तीसरे अंपायर ने इसे करीब से देखा, तो रोहित पूरी तरह से विकेट के सामने पाए गए और तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

आउट देने से रोहित आये गुस्से में 

आउट दिए जाने के बाद रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. वह गुस्से में आ गये और उन्होंने गुस्से में अपने मुंह से कुछ शब्द कहने लगे. रोहित की यह गुस्से वाली प्रतिक्रिया इसलिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि वह साफ़ आउट थे, इसलिए उनका यह गुस्सा बनता नहीं था.

यहाँ देखें रोहित शर्मा के आउट होने का वीडियो

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कैसे भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को डीआरएस के चलते अपना विकेट गंवाना पड़ा और साथ ही आप देख सकते है, कि कैसे आउट होने के बाद उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : डीआरएस की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने किया रोहित को आउट, तो रोहित ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.