Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत विश्व कप से पहले भारतीय टीम को देगा आत्मविश्वास: हरभजन सिंह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज विश्व कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी सीरीज होगी. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की अगर बात करें तो इस सीरीज के बाद उनको पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है. इस बीच हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के लिए विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है.

भारत ऐसी टीम जो बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर सकती है

चेन्नई के लिए इस बार आईपीएल खेलने वाले हरभजन सिंह ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम को इस विश्व कप में जीतने की बात कही.

उन्होंने कहा,

‘विश्व कप में अभी काफी समय है, हमें अभी इंतजार करना है कि वहां क्या होगा लेकिन यह ऐसी टीम है जो किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर सकती है. जाहिर है कि विश्व कप या किसी भी बड़े टूर्नामेंट को वे जीत सकते हैं”

टेस्ट मैच में देश के लिए 400 से अधिक विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने आगे कहा,

आईपीएल के बारे में इस खिलाड़ी ने कहा, की इस लीग में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इस सीरीज में सतर्क रहना होगा.

उन्होंने आगे कहा,

”खिलाड़ियों को आईपीएल में सतर्क रहना होगा. विश्व कप से पहले आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जहां उन्हें काफी क्रिकेट खेलना है. एक के बाद एक कई मैच है, फिटनेस का अहम भूमिका होगी. आप नहीं चाहेंगे कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी चोटिल हो. आप चाहेंगे कि वह पूरे लय में हो और अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें.”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर कही ये बात 

“जाहिर है, यह मौजूदा श्रृंखला (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) उन्हें (भारत को) विश्व कप से पहले आत्मविश्वास दिलाने में मदद करेगी. अगर वे विश्व में नंबर एक पक्ष बन जाते हैं, तो विश्व कप में आगे बढ़ते हुए, आप नंबर एक के रूप में वहां जाते हैं जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा “

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत विश्व कप से पहले भारतीय टीम को देगा आत्मविश्वास: हरभजन सिंह appeared first on Sportzwiki.