Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ़ द मैच एस्टन टर्नर ने कहा, मैथ्यू हेडेन से सीखा बल्लेबाजी का गुण

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मार ली है. इसी के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. मोहाली वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 358 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया.

भारत की ओर से शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया. वहीँ रोहित शर्मा ने भी शानदार पारी खेली.जवाब में कंगारू टीम 47.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 359 रन बना लिए और यह मैच अपने नाम कर लिया.

टर्नर ने भारत से छीन लिया मैच 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टर्नर ने 43 गेंद पर 84 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के लगाए.एक वक्त नामुमकिन लग रहे लक्ष्य को टर्नर की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 13 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने टर्नर की आतिशी पारी की बदौलत भारत के खिलाफ चौथे वनडे में 359 रन का पीछा कर 4 विकेट से जीत हासिल की.

जीत के बाद क्या बोले मैन ऑफ़ द मैच टर्नर 

ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलनी है.

उन्होंने कहा,

“मैं कुछ नहीं बोल पा रहा, मैं आज मैदान में उतरा, मार्कस स्टोइनिस उनका फिटनेस टेस्ट हुआ. उनका एक टूटा हुआ अंगूठा था, मुझे लगा कि वह आज खेलेंगे और मैं ड्रिंक्स लेकर रहूंगा”

“जब मुझे मौका मिला. मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला.  अगर मौका दिया जाता तो मैं अच्छा करने के लिए तैयार था.  हर दिन नहीं है जो ऐसी पारी खेलने को मिलेगी.  भारत ने वास्तव में अच्छा खेला है और यह क्रिकेट का शानदार खेल है”

उन्होंने आगे कहा,

“बल्लेबाजी में बहुत मज़ा आता है, मुझे हैदराबाद में डेब्यू करने का सौभाग्य मिला.हेडेन वह नेट्स में मेरे साथ बहुत समय बिताता है. वह स्पिन गेंदबाजी का शानदार खिलाड़ी है और वह एक दिग्गज खिलाड़ी है. उससे अच्छी बातें सुनना अच्छा लगता है. मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं, मैंने जो भी सिखा है उसी से सिखा है”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मैन ऑफ़ द मैच एस्टन टर्नर ने कहा, मैथ्यू हेडेन से सीखा बल्लेबाजी का गुण appeared first on Sportzwiki.