भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन किया गया था। इस पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। इसी वजह से चेन्नई को आईपीएल से दो सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सभी सीजन में प्ले ऑफ तक पहुँचने वाली एक मात्र टीम थी, लेकिन इसके बावजूद उसे बैन किया गया।
पिछले साल वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2016 और 2017 में खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम की आईपीएल 2017 में आईपीएल में वापसी हुई। चेन्नई के साथ ही राजस्थान रॉयल्स पर भी बैन लगा था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई आईपीएल के सबसे बेहतरीन टीमों में से गिनी जाती है। टीम अभी तक खेले सभी आईपीएल टूर्नामेंट के प्लेऑफ तक पहुँचने में सफल रही है।
धोनी हुए थे इमोशनल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान या मैदान के बाहर हमेशा अपनी भावनाएं छुपा लेते हैं। इसी वजह से उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी पर बाद वह अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए।
हॉटस्टार की सीरीज रोर ऑफ द लायन में दिखाया गया है कि पिछले आईपीएल सीजन के शुरू होने के पहले खिलाड़ियों से बात करते- करते धोनी इमोशनल हो गये थे। यहाँ तक की वह सही से बोल भी नहीं पा रहे थे।
साथी खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल के पहले सीजन से धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने इस दौरान उन्हें संभालने की कोशिश की। इस दौरान सुरेश रैना ने कहा “कभी ना कभी बंदा टूटता ही है।”
वहीं टीम के ऑलराउंडर और पूर्व विंडीज दिग्गज ड्वेन ब्रावो की महेंद्र सिंह धोनी की इस हालत पर भरोसा ही नहीं हुआ। ब्रावो आईपीएल 2011 से चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं। धोनी को ऐसा देखकर उन्होंने कहा “हमने पहले कभी एमएसडी को इस तरह भावनात्मक नहीं देखा था।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने खोला राज, जब सभी के सामने इस बात पर रो पड़े थे धोनी appeared first on Sportzwiki.