दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला गया। टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया। पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला।
दक्षिण अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। मैच की दूसरी ही गेंद पर निरोशन डिकवेला बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये। नंबर तीन कुसल मेंडिस भी कोई रन नहीं बना पाए।
कमिंदु मेंडिस ने 41 रनों की पारी खेली वहीं उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हालाँकि, नीचे के बल्लेबाजों ने छोटा- छोटा योगदान दिया और श्रीलंका की टीम 134 रन बनाने में सफल रही।
श्रीलंका की जबरदस्त वापसी

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने के बाद श्रीलंका ने गेंदबाजी में शानदार वापसी की। टीम ने अच्छी फील्डिंग भी की और तीन प्रमुख बल्लेबाजों को रन आउट किया। मिलर ने 23 गेंद पर 41 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले गये।
अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम सिर्फ 4 रन ही बना पाई। इसी वजह से मैच सुपर ओवर में गया। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई।
इमरान ताहिर ने श्रीलंका को रोका

दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने आई और उनकी तरफ से डेविड मिलर और वैन डेर डसन बल्लेबाजी करने आये। लंका की तरफ से लसिथ मलिंगा ने गेंदबाजी की लेकिन डेविड मिलर ने ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर टीम को 14 रनों तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो और थिसन परेरा बल्लेबाजी करने आये। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने दो वाइड गेंद फेंकने के बावजूद इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए और दक्षिण अफ्रीका ने मैच को अपने नाम कर लिया।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सुपर ओवर में पहुंचा श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का मैच, इमरान ताहिर ने किया कुछ ऐसा श्रीलंकाई खेमे में फैला सन्नाटा appeared first on Sportzwiki.