Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. साथ ही यह खिलाड़ी इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन कप्तान भी है. कोहली भारत के ऐसे पहले कप्तान बने जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार उनकी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम किया है.

इस समय भारतीय टीम विश्व की सबसे खतरनाक टीम में से एक है. इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट का बहुत बड़ा हाथ है. उन्होंने जिस तरह से एक लीडर बनकर अपने टीम को संभाला है. वो काबिले तारीफ़ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 में इस खिलाड़ी ने शानदार 72 रन बनाए थे.

अमिताभ बच्चन ने ऐसे की विराट की जमकर तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले बॉलीवुड के महानायक अपनी आने वाली फिल्म बदला का प्रमोशन करने प्री शो में आए हुए थे. इस शो में विराट के बारे में बॉलीवुड के महानायक ने कहा,

मैदान पर जब वो एग्रेसन दिखाते हैं वो मुझे बहुत अच्छा लगता है. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स्प्रेसनस से बताया वो कैसे मैदान पर रिएक्ट करते हैं. उनको ऐसा करते देख शो में मौजूद वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर जोरदार ठहाके लगा कर हंसने लगे.

आप भी देखें ये मजेदार वीडियो 

बॉलीवुड का ये महानायक क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन है. विराट कोहली को इस सीरीज के बाद आईपीएल में खेलते हुए देखा जा सकता है. जहाँ वो अपनी टीम बंगलौर को पहला टाइटल दिलाने के लिए प्रयाश करेंगे. इसके बाद यह खिलाड़ी विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में दिखेगा.

विराट इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज 

भारतीय टीम के इस बल्लेबाज का वनडे में लगभग 60 का औसत हो गया है. विश्व कप में अगर भारतीय टीम को जीतना है. तो इस खिलाड़ी का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है. टेस्ट, वनडे और टी-20 कर फ़ॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ appeared first on Sportzwiki.