Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं कभी भी विश्व कप चयन के बारे में नहीं सोचता : विजय शंकर

भारतीय टीम ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 रन के अंतर से हरा दिया. भारतीय टीम की इस जीत में विजय शंकर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले बल्ले के साथ 46 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी टीम के लिए 2 विकेट हासिल किये.

मैं कभी भी विश्व कप चयन के बारे में नहीं सोचता

मैच के बाद अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय शंकर ने कहा,

 “मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूँ, कि मैं कभी भी टीम में चयन या विश्व कप में चयन के बारे में नहीं सोचता हूँ, क्योंकि मुझे लगता है, कि मुझे अभी भी बहुत कुछ सीखना हैं और एक लंबा रास्ता तय करना है. हर खेल बहुत महत्वपूर्ण है. मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने और जिस भी टीम से खेल रहा हूँ, उसे मैच जीताने पर अपना ध्यान केंद्रित करता हूँ.”

निदहास ट्रॉफी से बहुत कुछ सीखा 

विजय शंकर ने आगे अपने बयान में कहा,

“ईमानदारी से कहूं तो निदहास ट्रॉफी मेरे लिए मुश्किल रही थी, लेकिन मैंने उस टूर्नामेंट से बहुत कुछ सीखा था. उसके बाद मैंने सीखा कि कैसे मैदान पर शांत रहना हैं और एकाग्रता के साथ खेलना है. परिस्थितियां मुश्किल हो या आसान, मुझे हर समय शांत और एकाग्रता के साथ खेलने की जरूरत है.”

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा,

“मैं सिर्फ चुनौती के लिए तैयार था, क्योंकि मुझे पता था, कि मुझे एक ओवर फेंकना होगा, और मैं 43वें-44वें ओवर के बाद सिर्फ खुद को बता रहा था, मैं कभी भी गेंदबाजी करने जा रहा हूं.

शायद आखिरी ओवर और मुझे कुल 10 रन या 15 रन का बचाव करने के लिए तैयार रहना चाहिए, इसलिए, मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार था.”

अंतिम ओवर से पहले बुमराह ने की मदद 

अंतिम ओवर को लेकर विजय शंकर ने आगे कहा,

“48वें ओवर के बाद बुमराह मेरे पास आए और कहा, कि गेंद थोड़ा रिवर्स हो रही है. उन्होंने मुझसे कहा, कि मुझे इस विकेट पर सही लंबाई से गेंद करने की जरूरत है, जहां मेरे पास बल्लेबाज को बोल्ड करने का मौका होगा. 

मुझे आखिरी ओवर में दो विकेट मिले, मैं इस पल का आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं और फिर उसी के साथ आगे बढूँगा.”

रन आउट को भूल, टीम की जीत से हूँ खुश 

अपने रन आउट को लेकर विजय शंकर ने कहा,

“जब आप इस तरह से रन आउट हो जाते हैं, तो जरुर निराशा होती हैं, लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती है. कोहली का शॉट काफी तेज था, इसलिए मुझे क्रीज पर वापस जाने का मौका नहीं मिल पाया. हालाँकि, जब तक मैं अच्छी बल्लेबाजी करूंगा और जब तक टीम की जीत में योगदान दूंगा, मैं खुश रहूंगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मैं कभी भी विश्व कप चयन के बारे में नहीं सोचता : विजय शंकर appeared first on Sportzwiki.