Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माही ने नहीं बल्कि भारत के इस एकमात्र बल्लेबाज ने जड़ा है रांची में शतक

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच आज रांची में पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। विराट एंड कंपनी इस सीरीज में अभी 2—0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। भारतीय टीम आज रांची में तीसरा वनडे मैच जीत कर सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम ने रांची में अभी तक चार वनडे मैच खेले है और इन चार वनडे मैचों में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ही सफल बल्लेबाज रहे है। विराट कोहली ही वो एकमात्र बल्लेबाज है। जिन्होंने रांची में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। विराट कोहली ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 116 गेंदों पर 139 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।

वहीं बात करें टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तो उनका रिकॉर्ड अपने घरेलू मैदान में कुछ खास नहीं रहा। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने घरेलू मैदान रांची में मात्र 3 वनडे मैच खेले है। इस दौरान धोनी के बल्ले से मात्र 21 रन ही निकले है। आज के मैच में धोनी के फैंस को उम्मीद हैं कि वो अपने घरेलू मैदान में लंबी पारी खेले और शहर वासियों को खुश करें। इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के लिए वर्तमान में चल रही वनडे सीरीज अभी तक कुछ खास नहीं रही है। कंगारू टीम ने भारत को टी20 सीरीज में क्लिन स्वीप किया था। लेकिन वर्तमान में चल रही वनडे सीरीज में अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोला। ऐसे में कंगारू टीम के लिए आज का मैच बहुत अहम है।