भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने पिछले काफी महीनों से टीम में ऐसी जगह बनायी है जिससे उन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। युजवेन्द्र चहल में टीम में एक तरह से अपने आपको विकेट टेकिंग गेंदबाज के रूप में पेश किया है जो हर मैच में टीम को विकेट दिलाते हैं।
युजवेन्द्र चहल की मोहाली में खराब गेंदबाजी से उठे सवाल
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच में युजवेन्द्र चहल बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। चहल ने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में 80 रन खर्च किए।

तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा लगातार प्रभावित कर रहे हैं। एडम जाम्पा ने इस दौरे पर शानदार गेंदबाजी की है और भारत के स्पिन स्पेशलिस्ट एमएस धोनी और विराट कोहली के विकेट भी चटकाए।
मुथैया मुरलीधरन ने चहल के लिए कहा, वो हैं एक चैंपियन गेंदबाज
जिसके बाद एडम जाम्पा के साथ तुलना करते हुए युजवेन्द्र चहल की गेंदबाजी को आड़े हाथों लिया जा रहा है। चहल की इस खराब गेंदबाजी के चलते आलोचना के बीच श्रीलंका के लीजेंड स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने बचाव किया।

दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने युजवेन्द्र चहल को लेकर कहा कि
“आप हर बार गेंदबाजी के लिए पांच विकेट लेने की उम्मीद नहीं कर सकते। वो एक चैंपियन गेंदबाज है और पिछले दो सालों में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। उन्होंने दिखाया है कि उनके पास विपक्षी बल्लेबाजों को आउट करने के लिए विविधता और मार्गदर्श हैं।”
“ये सिर्फ एक मैच में असफल होने का मामला है। वो कोई रोबोट नहीं हैं। आप लड़के पर हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब नहीं डाल सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखें।”
युजवेन्द्र चहल पर हमें रखना चाहिए थोड़ा धैर्य
मुरलीधरन ने आगे कहा कि
“उन्होंने कितने मैच खेले हैं? लगभग 50? क्या आप मुझे बता सकते हैं कि उन्होंने इस तरह से देश के लिए इतने ही वनडे मैच खेले हैं?

“हमे उसके साथ धैर्य रखना चाहिए। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सालों से अच्छे हो गए हैं। लेग स्पिन के खिलाड़ी और चिंता का कोई कारण नहीं है। उनके पास केलिबर है और पिछले साल उन्होंने खुद को साबित किया है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मुथैया मुरलीधरन ने युजवेंद्र चहल को बताया मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर appeared first on Sportzwiki.