दुबई, 22 मार्च: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें आगामी विश्व कप से पहले आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां वह पांच मई से मेजबान टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन लीग के तहत होगा। सीरीज के मैच के तीन स्थानों केसन एवेन्यू, क्लोंटर्फ एंड द विलेज और डबलिन स्थित मालहिदे में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम इस सीरीज को विश्व कप से पहले खुद के लिए अंतिम तैयारी के रूप में देख रही है। विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा।
विश्व कप में वेस्टइंडीज को अपना पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान से और बांग्लादेश को दो जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।
The post विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज, बांग्लादेश की मेजबनी करेगा आयरलैंड appeared first on Sportzwiki.