मोहाली, 31 मार्च: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सीजन शर्मा की टीम की यह पहला अपराध था जिसके कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
राहुल के नाबाद 71 रनों की बदौलत पंजाब ने इस मैच में मुंबई की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
मुंबई फिलहाल, तीन में से केवल एक मैच जीतकर अंकतालिका में छठें स्थान पर काबिज है।
The post रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना appeared first on Sportzwiki.