Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनोज तिवारी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखकर आपको नहीं होगा आंखों पर यकिन

क्रिकेट के मैदान में अब तक हम और आपने कई खूबसूरत फील्डिंग का नजारा देखा है। जिसमें ग्राउंड फील्डिंग के साथ ही फील्डरों के हैरतअंगेज कैचों ने भी दर्शकों के बीच समां बांधने का काम किया है। अब तक के क्रिकेट इतिहास में कई जबरदस्त कैच देखे गए हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक अपने दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हुए हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनोज तिवारी ने लिया खतरनाक कैच

इंटरनेशनल क्रिकेट में तो इस तरह के कैच अक्सर ही देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक जबरदस्त कैच देखने को मिला जिस पर हमें अपनी आंखों पर तक यकिन ना होगा।

जी हां भारतीय घरेलू क्रिकेट की टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान ये जबरदस्त कैच देखने को मिला। बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने कैच लेकर हर किसी को हैरान कर दिया।

मनोज तिवारी ने झारखंड के बल्लेबाज को अपने चमत्कारिक कैच से किया चलता

रविवार को इन दिनों भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेली जा रही टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग दौर में बंगाल और झारखंड के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने झारखंड के बल्लेबाज नाजिम सिद्दीकी का एक खतरनाक कैच लेकर उनकी पारी को खत्म किया।

मनोज तिवारी के कैच पर आपको भी नहीं होगा अपनी आंखों पर यकिन

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में झारखंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और उनके बल्लेबाज नाजिम सिद्दीकी ने पारी के 15वें ओवर शॉर्ट कवर की दिशा में हल्के हाथ से खेलकर एक रन लेने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन वहां पर खड़े बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने अपनी दांयी तरफ हवा में छलांग लगाते हुए अभूतपूर्व कैच कर लिया इस कैच को देखने के बाद किसी को भी यकिन नहीं हो रहा था लेकिन मनोज तिवारी के इस हैरतअंगेज कैच ने समां बांध दिया।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनोज तिवारी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखकर आपको नहीं होगा आंखों पर यकिन appeared first on Sportzwiki.