Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक बार फिर से वनडे में हासिल किया नंबर वन का ताज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपने करियर के आखिरी पड़ाव में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। झूलन गोस्वामी का नाम ना केवल भारतीय महिला क्रिकेट बल्कि विश्व महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार है।

झूलन गोस्वामी ने एक बार फिर से हासिल किया नंबर वन वनडे गेंदबाज का ताज

अपने नाम के अनुसार ही हाल ही में भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर महिला वनडे रैंकिंग में एक बार फिर से शीर्ष स्थान को हासिल कर लिया है।

इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में झूलन गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट हासिल किए और इस प्रदर्शन के साथ ही वो रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई हैं।

झूलन गोस्वामी ने फरवरी 2017 के बाद एक बार फिर से नंबर वन रैंकिंग पर

झूलन गोस्वामी ने महिला वनडे रैंकिंग में इससे पहले नंबर वन रैंकिंग को साल 2017 फरवरी में हासिल किया था। जिसके बाद से झूलन को नंबर वन ताज का इंतजार था लेकिन वो इस सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन से खत्म हुआ।

36 साल की भारतीय महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए ये उपलब्धि उम्र के इस पड़ाव में बहुत ही मायने रखती हैं।

भारतीय महिला टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

महिला वनडे क्रिकेट टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय महिला टीम इंग्लैंड को वनडे सीरीज में मात देने के बाद दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पहले स्थान पर काबिज है।

Women's Cricket: India will make clean sweep of England

तो वही इंग्लैंड की महिला टीम तीसरे स्थान पर है। तो न्यूजीलैंड की टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पांचवें स्थान पर हैं।

महिला वनडे बल्लेबाजों में स्मृति नंबर वन

महिला वनडे रैंकिंग में जब खिलाड़ियों की रैंकिंग की बात करें तो भारत की स्मृति मंधाना मजबूती के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। तो ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसा पैरी दूसरे स्थान पर हैं।

Indian women's T20 team will face new faces, captivate captaincy

इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की बल्लेबाज ए सैथरवेट हैं तो चौथे स्थान पर एक बार फिर से भारतीय ने अपना स्थान बनाया हुआ है। जिस पर मिताली राज बनी हुई हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत की महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक बार फिर से वनडे में हासिल किया नंबर वन का ताज appeared first on Sportzwiki.