खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाये है। लेकिन सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो क्रिकेट इतिहास में विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है। सचिन ने आज ही के दिन 16 मार्च 2012 को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सचिन को इस रिकॉर्ड के कारण क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है और इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के आसान काम नहीं है। लेकिन क्रिकेट में कोई रिकॉर्ड बनता है तो वह टूटने के लिए बनता है लेकिन अभी तक सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।
सचिन तेंडुलकर ने आज ही के दिन बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलकर अपने करियर का 100वां शतक लगाया था। सचिन को अपना 100वां शतक बनाने के लिए लगभग 1 साल से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा था। 2011 में ही उन्होंने अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर का 99वां शतक लगाया लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से शतक नहीं लगा और 1 शतक के लिए उन्हें 1 साल का इंतजार करना पड़ा था।
सचिन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल तक अपने खेल से करोड़ों लोगों का दिल जीता और अपने इस सफर में तक सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं और सबसे ज्यादा शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे लगाए थे। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,347 रन बनये जिसमें वनडे के 18,426 और टेस्ट के 15,921 रन शामिल हे।
Herald