Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, क्यों चेतेश्वर पुजारा को ए प्लस श्रेणी में नहीं मिली जगह

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के सलाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें कई खिलाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है वहीं कई खिलाड़ियों फायदा भी हुआ है। ग्रेड ए में कई कई नये नाम जुड़े हैं वहीं ग्रेड ए प्लस में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही हैं। चेतेश्वर पुजारा के ग्रेड ए प्लस में शामिल करने की बात की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बीसीसीआई अधिकारी ने किया साफ़

चेतेश्वर पुजारा को ए प्लस में शामिल नहीं किये जाने पर बीसीसीआई के अधिकारी ने सफाई दी है। उनके अनुसार सिर्फ उसी खिलाड़ी को ग्रेड ए प्लस में जगह मिली है, जो दो फॉर्मेट में बेहतरीन खेल दिखा रहे हो। अधिकारी ने पीटीआई से कहा

“पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ए-प्लस श्रेणी केवल उन खिलाड़ियों के लिए है जो तीन प्रारूप नहीं तो कम से कम दो फॉर्मेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पुजारा केवल एक प्रारूप खेल रहे हैं। इसी तरह ईशांत शर्मा एक प्रारूप में खेलते हैं और ए श्रेणी में हैं।”

ग्रेड ए प्लस में सिर्फ तीन खिलाड़ी

बीसीसीआई की तरफ से जारी की गयी सलाना कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ए प्लस श्रेणी में जगह मिली है। इसमें कप्तान विराट कोहली, वनडे और टी-20 के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

ए प्लस श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से सालाना 7 करोड़ रूपये दिए जायेंगे। वहीं ए श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रूपये दिए जायेंगे।

इन खिलाड़ियों को भी जगह

ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत का नाम शामिल है। ग्रेड बी में केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या हैं, इन्हें 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।

ग्रेड सी में केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और रिद्धिमान साहा का नाम शामिल है। यह खिलाड़ी लगभग एक ही फॉर्मेट खेलते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, क्यों चेतेश्वर पुजारा को ए प्लस श्रेणी में नहीं मिली जगह appeared first on Sportzwiki.