किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने वेस्टइंडीज के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को 4.2 करोड़ की कीमत में ख़रीदा था. खुद किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने उन्हें युवा गेल की उपाधि भी दी थी. इसी बीच उन्होंने पीटीआई को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने बताया है, कि वह एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन है.
गेल के तरह खेलना चाहता हूँ टूर्नामेंट में

जब निकोलस पूरन से एक इंटरव्यू में पूछा गया, कि आपकी क्रिस गेल के साथ तुलना की जा रही है. इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा,
“मेरे ऊपर इसका कोई दबाव नहीं है. कोई भी टूर्नामेंट एक अवसर होता है. मैं एक नई टीम में हूं और सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं. मैं सिर्फ वही सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं कर सकता हूं.
हर कोई इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित है. अपने साथी के रूप में क्रिस गेल का टीम में होना मेरे लिए बहुत अच्छा है. मैं उनके तरह खेलना चाहता हूँ और इस टूर्नामेंट में उन्ही के तरह खेलने की उम्मीद कर रहा हूं.”
कोहली और डीविलियर्स का खेल देखना पसंद

निकोलस पूरन ने आगे अपने बयान में कहा,
“मैं बहुत सारे क्रिकेटरों के खेल को करीब से देखता हूं, लेकिन विराट और एबी दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं देखना और उनसे सीखना पसंद करता हूं.
मुझे उन दोनों खिलाड़ियों की यह बात ख़ास लगती है, कि वह दोनों सभी पिच व विभिन्न मैच परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं. ऐसे खिलाड़ियों पर मैं दो नाम और जोड़ना चाहूँगा, जो क्रिस गेल और ब्रायन लारा का है.”
धोनी का हूँ बड़ा प्रशंसक

खुद को एमएस धोनी का बड़ा प्रशंसक बताते हुए उन्होंने कहा,
“खुद एक विकेटकीपर होने के नाते, मैं धोनी का एक बड़ा प्रशंसक हूं, क्योंकि वह विकेटकीपिंग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ है. जब मेरे लिए विकेटकीपिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं बेहतर से और बेहतर हो रहा हूं.”
भारत में खेली 53 रन की पारी ने दिया आत्मविश्वास

निकोलस पूरन ने आगे अपने बयान में कहा,
“भारत में मैंने जो 53 रन की पारी खेली थी, उसने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया. मुझे भीड़ का मनोरंजन करना पसंद है और भारत जैसी भीड़ आपकों कही नहीं मिलेगी. मेरा लक्ष्य किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन करके, विश्व कप टीम का हिस्सा बनना चाहता हूँ.
दुर्घटना ने निश्चित रूप से मेरे जीवन जीने के तरीके को बदल दिया है. मैं फिर से क्रिकेट मैदान पर आने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं. मुझे खेलने में मजा आता है, मैं हर पल की मजा लेना चाहता हूं और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. मैदान से बाहर, मैं लोगों को जीवन का आनंद लेने के लिए कहता हूं, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post निकोलस पूरन, विराट और रोहित नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के हैं जबरा फैन appeared first on Sportzwiki.