लोग एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी से युवा ऋषभ पंत की तुलना करते हैं. इसी बीच खुद युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने लोगो से अपील की है, कि धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी से उनकी तुलना करना बंद करें, साथ ही उन्होंने कहा है, कि लगातार 3-4 महीने भारत में खेलकर विश्व कप के लिए इंग्लैंड की परिस्थिति में खुद को ढालना टीम के लिए एक चुनौती होगा.
मैं नहीं चाहता, कि लोग उस महान खिलाड़ी के साथ मेरी तुलना करें

ऋषभ पंत ने धोनी से अपनी तुलना को लेकर कहा,
“मैं एक खिलाड़ी के तौर पर एमएस धोनी से अपनी तुलना के बारे में कभी नहीं सोचता हूँ. मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूँ. वह इस खेल महान खिलाड़ी है. मैं नहीं चाहता, कि लोग उस महान खिलाड़ी के साथ मेरी तुलना करें, मैं चाहता हूँ, कि इस रोका जाये.
मैं उनके साथ हमेशा बातचीत करते रहता है और उनसे सलाह लेता रहता हूँ, कि मैं कैसे अपने खेल को और बेहतर कर सकू.”
धोनी-कोहली से बहुत कुछ सीखा

ऋषभ पंत ने आगे अपने बयान में कहा,
“मैंने धोनी और कोहली दोनों बहुत कुछ सीखा हैं और जो सबसे जरुरी चीज सीखी है. वह हैं डिसीप्लेन,
हमने देखा है, कि वह दोनों ही खिलाड़ी कितनी अच्छी तरह से दबाव की स्थिति में खेलते हैं. हालाँकि, ऐसा हर कोई नहीं कर पाता हैं. उन दोनों से मेरे लिए सीखने जैसा बहुत कुछ है.”
इंग्लैंड में परिस्थितियों के लिहाज से खुद को ढालना एक बड़ी चुनौती

ऋषभ पंत ने आगे विश्व कप को लेकर कहा,
“विश्व कप में हमारे लिए चुनौतियां जरुर होगी, क्योंकि हमने ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सीरीज खेली थी और अब आईपीएल भारत में ही खेलने वाले है. हालाँकि, यहाँ से इंग्लैंड की परिस्थितियां अलग जरुर होगी. इसलिए हमारे लिए परिस्थितियों के लिहाज से खुद को ढालना एक बड़ी चुनौती होगी.”
मैंने कभी नहीं कहा, कि मैं परफेक्ट हूँ

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फ्लॉप होने के बाद ऋषभ पंत को सफ़ेद घोड़ा कहा था, इस बारे में ऋषभ पंत ने कहा,
“मैंने कभी नहीं कहा, कि मैं परफेक्ट हूँ. मैं हर दिन के साथ अपने को बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूँ.
जब हम ऑस्ट्रेलिया में थे, तो हम भारत के बाहर सीरीज जीतना चाहते थे और टीम का हर मेंबर सिर्फ यही सोचता था. जब भी हम मैदान पर जाते थे, तो हमारी मानसिकता सिर्फ जीत की होती थी और इसी पर हम अपना ध्यान केन्द्रित करते थे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मैं नहीं चाहता, कि लोग धोनी जैसे महान खिलाड़ी के साथ मेरी तुलना करें : ऋषभ पंत appeared first on Sportzwiki.