भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज वर्तमान में जारी है. सीरीज का तीसरा वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम धोनी का होम ग्राउंड हैं. इसी मैदान पर खेलकर वह बड़े हुए हैं. इसी मैदान से उनके क्रिकेट करियर की शुरूआत हुई थी.
मैच से पहले धोनी ने फॉर्म हाउस बुलाकर भारतीय टीम को कराया डिनर

धोनी ने रांची में भारतीय खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी की हैं और उन्हें अपने फॉर्म हाउस पर भारतीय टीम को डिनर पर बुलाया है. बता दें, कि एमएस धोनी का फॉर्म हाउस रिंग रोड पर है, जो कि शहर से 10 किलोमीटर दूर हैं और 7 एकड़ जमीन पर बना हुआ है.
बता दें, यह एमएस धोनी का अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मैच भी साबित हो सकता है. दरअसल, कयास लगाये जा रहे है, कि धोनी विश्व कप 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे, इसलिए वह फिर कभी अपने होम ग्राउंड रांची में भारतीय टीम के लिए मैच नहीं खेल पाएंगे.
जेएससीए का पवेलियन धोनी के नाम से

बता दें, कि झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) को भी इस बात का अहसास अच्छी तरह से है, कि यह मैच एमएस धोनी का रांची में अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है, इसलिए उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है.
धोनी के नाम से जेएससीए ने साउथ एंड पवेलियन का नाम रखने का फैसला किया हैं. बता दें, कि सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के नाम से भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के पवेलियन का नाम है.
मैच को बल्ले से बनाना चाहेंगे यादगार

बता दें, कि एमएस धोनी इस मैच को बल्ले से यादगार बनाना चाहेंगे. पहले वनडे में उन्होंने 59 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी, लेकिन सीरीज के दूसरे वनडे में वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन रांची में अपने संभावित आखिरी वनडे में अपने घरेलू दर्शकों के सामने वह एक यादगार पारी खेलना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post धोनी ने की भारतीय खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी, फॉर्म हाउस पर हुआ भव्य डिनर पार्टी का आयोजन appeared first on Sportzwiki.