Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जस्टिन लैंगर ने कहा, फिंच अच्छा प्रदर्शन करेगा

बेंगलूर
आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को खराब फार्म से जूझ रहे आरोन फिंच का समर्थन करते हुए कहा कि सीमित ओवरों की टीम का यह कप्तान जल्द ही लय हासिल कर लेगा। फिंच की खराब फार्म टी20 में भी जारी रही और वह भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में शून्य और आठ रन की पारियां ही खेल पाए जबकि आस्ट्रेलिया ने दोनों मैच जीतकर भारत में पहली बार टी20 सीरीज जीती।

क्रिकेट.काम.एयू ने लैंगर के हवाले से कहा कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है, इतना अच्छा व्यक्ति, टीम का कप्तान, हमें पता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि हमें बस उसका ख्याल रखना होगा और उसका समर्थन करना होगा। हमें पता है कि वह अच्छा करेगा। फिंच सीमित ओवरों के क्रिकेट में आस्ट्रेलिया की ओर से पिछली 19 पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। लैंगर ने हालांकि फिंच का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने कप्तान के रूप में जिस तरह की छाप छोड़ी है उससे वह प्रभावित हैं।