भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने गए. उन्होंने भारत के लिए अनेको मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. जिसमें उनकी सबसे यादगार पारी बर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 97 रनों की पारी है. मगर अब गंभीर ने अपनी उस पारी का खुलासा किया है जिसने उनका करियर पूरी तरह से बदल दिया.
भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर

टीम के मैच विनर खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर के करियर का अंत अच्छा नहीं हुआ. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में रिटायरमेंट की घोषणा की थी. इससे पहले वो लंबे सेमय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे.
उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान में ही खेला था, जबकि आखिरी टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड के ही खिलाफ भारत में खेला था. इसके बाद वो टीम में अपनी जगह नहीं बना सके और अंत में उन्हें रिटायरमेंट ही लेना पड़ गया.

खोला करियर बदलने वाली पारी का राज
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है जिसमें गेम बनाएगा नाम मूवमेंट के तहत गंभीर ने अपने करियर की अहम पारी का खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि
“जब दो साल बाद वो वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, तब श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेली गई शतकीय पारी उनके करियर की गेंम चेंजर पारी साबित हुई.”
गौतम गंभीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर की थी.
इसके एक साल बाद उन्होंने टेस्ट टीम में भी अपनी जगह बना ली थी और पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े में खेला था.
उन्होंने कुल 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और ऐ दोहरी शतकीय पारी शामिल है. वनडे में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए जिसमें 11 शतक शामिल हैं.
यहाँ देखें वीडियो
In a career glittered with trophies and filled with iconic moments, @GautamGambhir picks the one that changed it all for him!
Which #VIVOIPL player will have his #GameBanayegaName moment this season? Find out LIVE from March 23, LIVE on Star Sports. pic.twitter.com/M9nnuL2b5N
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गौतम गंभीर ने खोला राज़, कहा इस पारी के बाद बदल गया पूरी तरह से करियर appeared first on Sportzwiki.
