भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 4 विकेट से मात दे दिया. भारत द्वारा बनाए गए 358 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया गया था.
भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 143 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 95 रनों की पारी खेली. कई दिनों से खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन ने इस मैच में खुद को साबित किया. और बताया क्यों ये खिलाड़ी बड़े मैचों वाला खिलाड़ी है.
मैच के बाद धवन ने पत्रकारों से कही ये बात

इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले धवन की ये अब तक की सबसे बड़ी पारी है वनडे में. उन्होंने अपने आलोचकों को इस मैच में अपने प्रदर्शन के दम पर जवाब दिया है.
उन्होंने कहा,
“मैंने अपनी पारी को काफी इंजॉय किया. ये काफी संतुष्ट करने वाला था. इसी के साथ दुःख भी है कि हमने अच्छा टोटल होने के बावजूद मैच गंवा दिया. हमारे पास एक और मैच है. हम इस मैच से कुछ सीख कर आगे बढ़ना चाहेंगे”
“मुझे नहीं लगता मीडिया में या न्यूजपेपर में मेरे लिए क्या लिखा जा रहा था या फिर क्या बोला जा रहा था. मैं अपने माइंड सेट से खेलने की कोशिश कर रहा था”
पंत ने वो गलतियां न की होती तो शायद हम मैच जीत जाते

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने पत्रकारों से कहा, धोनी से पंत की तुलना गलत है. वो महान खिलाड़ी बन चुके हैं. वहीं पंत अभी युवा हैं.
उन्होंने आगे कहा
“मेरे अंदर जो भी निगेटिव सोच आ रही थी उसे मैंने काटा, मेरा सारा ध्यान अपने फिटनेस और अपनी बल्लेबाजी पर दिया. परिणाम आपके सामने है”
“अगर पंत ने वो गलतियां न की होती और अगर स्टंपिंग अच्छे से कर देता तो गेम हमारे हाथ में होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हम हार गए धोनी भाई कहां हैं वहीं पंत उनके मुकाबले अभी युवा हैं और सीख रहे हैं. दोनों की तुलना के बारे में सोचना भी गलत है.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शिखर धवन ने ऋषभ पंत को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार, कहा उसने कर दी बड़ी गलती appeared first on Sportzwiki.