Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: मोहाली में टीम का हिस्सा न होने के बाद भी छाए धोनी, दिग्गज के नाम से गूंज उठा पूरा स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम हार गई. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य को ऐसे प्राप्त करेगी किसी को यकीन ही नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एस्टन टर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करी. उन्होंने भारतीय टीम के मुंह से मैच निकाल ले गए.

मैच के दौरान ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग बहुत ही खराब नजर आई. मैच के 44वें ओवर में ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में एलेक्स कैरी को रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी वह बुरी तरह फ्लॉप हुए. साथ ही इस खिलाड़ी ने एस्टन टर्नर के विकेट का आसान मौका गंवाया. जहाँ से भारत के हाथ से ये मैच निकल गया.

इस वजह से धोनी-धोनी चिलाने लगे लोग

भारतीय टीम के अनुभवी और पिछले 15 साल से विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते आ रहे महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी दो मैचों के लिए आराम दिया गया. विश्व कप को देखते हुए ऋषभ पंत को पिछले मैच में मौका दिया गया. जब पंत ने खराब विकेटकीपिंग करी. उसके बाद पूरे स्टेडियम में लोग धोनी-धोनी चिल्लाने लगे.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उस समय सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे. लोग उनका भी नाम लेकर चिल्लाने लगे विराट धोनी को खिलाओ. आप भी देखिए वो वीडियो.

यहाँ देखें वीडियो 

ऐसे पड़ा भारतीय टीम को पंत का स्टम्पिंग छोड़ना 

नंबर छह बल्लेबाज और अपने करियर का सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे एश्टन टर्नर (84 रन, 43 गेंद, 5 चौके, 6 छक्के) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच अपने नाम किया. अगर पंत वो स्टम्पिंग छोड़ देते. शायद मैच भारत के पक्ष में आ सकता था. इस खिलाड़ी को इसके बाद सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया.

बल्लेबाजी में भले ही इस खिलाड़ी ने खुलकर हाथ दिखाए. लेकिन विकेटकीपर के रूप में इस खिलाड़ी ने निराश किया.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post वीडियो: मोहाली में टीम का हिस्सा न होने के बाद भी छाए धोनी, दिग्गज के नाम से गूंज उठा पूरा स्टेडियम appeared first on Sportzwiki.