आज हुए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला 20 ओवर में बराबरी पर पहुंच गया. दोनों टीमों ने 185-185 रन बनाए. इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर तक गया. दिल्ली ने पहले 6 गेंद खेलकर 10 रन बनाए और कोलकाता को 11 रन का लक्ष्य दिया.
लक्ष्य के जवाब में कोलकाता 7 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 3 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया. सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी लेकिन उथप्पा महज एक रन ही बना पाए और मैच पर दिल्ली का कब्जा हो गया.
मैच के बाद क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

“निश्चित रूप से ये आज एक लंबा दिन है. हमें यह उम्मीद नहीं थी कि हम मैच आखिरी तक पहुँचा सकेंगे,हम जिस तरह से खेल रहे थे मुझे लगा ये लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे. लेकिन उस ओवर के लिए कुलदीप यादव को श्रेय जाना चाहिए”
आंद्रे रसेल के बारे में अय्यर ने कहा,

“जब आंद्रे रसेल बल्लेबाजी कर रहे हो तो आप उस बल्लेबाज को नियंत्रित नहीं कर सकते. यहां तक कि वो गलती भी करते हैं तो गेंद छक्के के लिए जाती है. और यहां तक कि गेंदबाजों को भी उनके खिलाफ योजना बनाने में मुश्किल होती है”
पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की अय्यर ने

उन्होंने कहा,
” हमारे सभी बल्लेबाजों ने फैसला किया कि इस मैच को किसी भी हाल में अपने घर में जीतना है. और पृथ्वी शॉ ने हमारे लिए ऐसा किया.उम्मीद है कि वह इसे हमारे लिए जारी रख सकता है. मैं वास्तव में खुश हूं कि हम सभी जिम्मेदारी ले रहे हैं वास्तव में खुद के साथ भी खुश हूं क्योंकि मैंने कुछ डॉट्स के बाद मुझ पर दबाव आने नहीं दिया”
कगिसो रबाडा के बारे में क्या बोले श्रेयश अय्यर

“रबाडा और मेरे बीच सुपर ओवर से पहले एक चैट हुई और उन्होंने मुझे बताया कि वह पहली, दूसरी, तीसरी, हर गेंद पर यॉर्कर के लिए जाएंगे. और ऐसा करने के लिए प्रतिभा चाहिए जो की उस खिलाड़ी के अंदर है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कप्तान श्रेयश अय्यर ने किया खुलासा कगिसो रबाडा ने कही थी ये बात, जिस वजह से मिली जीत appeared first on Sportzwiki.