स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतिंम सीरीज है इसके बाद भारतीय टीम विश्वकप खेलेगा। साथ ही चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के पास विश्वकप कप की तैयारियों को परखने और खिलाड़ियों को परखने का आखिरी मौका है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज को भारत पूरे तरीके से जीतने की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगा साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है की अगर टीम में जरुरत हुई तो वह नंबर चार पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। विराट ने बात करते हुए कहा की उन्होंने कई बार टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के कारण मेरे खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेरे खेलने का तरीका वही होगा जैसा नंबर तीन पर होता है।
साथ ही विराट कोहली से जब पूछा गया कि आईपीएल विश्व कप की टीम को प्रभावित करेंगे। इस पर विराट ने कहा कि आईपीएल किसी खिलाड़ी के लिए कैसा जाएगा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी तक भारतीय टीम का विश्च कप के लिए चयन नही किया गया है इसलिए हर खिलाड़ी के लिए ये सीरीज काफी अहम है। माना जा रहा है कि विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों के खेलने के क्रम में बदलाव किया जा सकता है। क्योंकि भारत को अभी भी नंबर तीन, चार और पांच पर अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को रखना होगा।
ये भी पढ़े:
सचिन तेंदुलकर ने इस खास अंदाज में किया विंग कमांडर अभिनंदन स्वागत
IND vs AUS 1st OID: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 237 रनों का लक्ष्य
VIDEO: IPL तक फिट हो जायेंगे स्टीव स्मिथ, उठाया बल्ला
Herald