बता दें, कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये थे. इसके बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी और जैश ए मोहम्मद के कई आतंकियों को मार गिराया था.
भारतीय खिलाड़ियों ने सेना की कैप पहनकर खेला रांची वनडे

पुलवामा हमले में मारे गये 40 जवान को याद करते हुए व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा दिखाये गये साहस के चलते भारतीय टीम ने रांची वनडे के दौरान एक ख़ास कदम उठाया था. पूरी भारतीय टीम ने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया तीसरा वनडे मैच आर्मी की कैप पहनकर खेला था.
पीसीबी ने की थी आईसीसी से शिकायत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को रांची वनडे में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पहनी कैप पसंद नहीं आई थी और इसकी शिकायत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) से कर दी थी. पीसीबी का कहना था, कि बीसीसीआई खेल में राजनीति को बढ़ावा दे रही है.
बता दें, कि पीसीबी और बीसीसीआई के रिश्तें आपस में बहुत खराब हैं और दोनों ही बोर्ड आपस में किसी ना किसी बात को लेकर उलझते रहते हैं.
पीसीबी को भरत अरुण ने दिया जवाब

बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाना है. इस वनडे से पहले मंगलवार को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पीसीबी द्वारा की गई शिकायत पर भरत अरुण की राय मांगी, उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हमने वह किया जो हमें लगा कि हमें देश के लिए करना चाहिए. हम ऐसा करके सेना द्वारा किये गए कार्य की सराहना करना चाहते थे. हम इस बात पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं, कि पीसीबी इस बारे में क्या सोच रहा है?”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आर्मी कैप मामले में पीसीबी ने की थी आईसीसी से शिकायत, अब बीसीसीआई से पहले भरत अरुण ने बंद की पाकिस्तान की बोलती appeared first on Sportzwiki.