Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

“मांकडिंग” में बार- बार वीनू मांकड़ का नाम आने से दुखी उनके बेटे राहुल, कही ये बात

राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गये आईपीएल के चौथे मैच में बड़ा विवाद हुआ था। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग तरीके से आउट कर दिया था। नॉन स्ट्राइक पर खड़े बटलर क्रीज से आगे निकल गए था और इसी समय अश्विन ने गिल्लियां बिखेर दी।

मांकडिंग क्यों पड़ा नाम?

क्रिकेट में आउट होने के इसी तरीके को मांकडिंग कहा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीनू मांकड़ ने इसी तरीके से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को आउट किया था।

इसके बाद से आउट होने के इस तरीके को मांकडिंग कहा जाने लगा। रविचंद्रन अश्विन ने इसी नियम का फायदा उठाते हुए बटलर को आउट किया था। इसके बाद फिर इस नियम पर सवाल खड़े हो गये हैं।

वीनू मांकड़ के बेटे का बयान आया

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीनू मांकड़ के बेटे राहुल माकंड के बेटे राहुल मांकड का बयान आया है। उनसे इस आउट में उनके पिता के नाम घसीटे जाने पर खेद जताया है।

उन्होंने मुंबई मिरर से कहा

“आउट का तरीका क्रिकेट के नियमों के भीतर है। ऐसा नहीं था कि मेरे पिता ने इसे पहली बार किया था, या यह बाद में नहीं किया गया था। मुझे लगता है कि यह ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार थे, जिन्होंने वाक्यांश (40 के दशक में वापस) को गढ़ा था। आईसीसी ने पहले ही फैसला सुनाया है कि आउट के तरीके को रन आउट कहा जाना चाहिए।”

खुद रहे चुके हैं खिलाड़ी

वीनू मांकड़ के बेटे राहुल मांकड़ खुद भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। उनका कहना है कि मेरे पिता जी को ऐसे आउट करने का दुख था।

राहुल ने कहा

“मेरे पिता को इसका बहुत पछतावा हुआ, उन्होंने कहा था कि स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन उस समय, उन्होंने महसूस किया कि यह एकमात्र कोर्स बचा था, क्योंकि ब्राउन ने चेतावनियों के बाद भी नहीं मान रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में निधन से ठीक पहले जब मैं बिल ब्राउन से मिला, तो उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post “मांकडिंग” में बार- बार वीनू मांकड़ का नाम आने से दुखी उनके बेटे राहुल, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.