भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में अभी तक हुए तीन मैच में भारत 2-1 से आगे है। आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले तीन मैच में अच्छी साझेदारी नहीं बना पाए थे, लेकिन आज के मैच में दोनों ने शानदार शुरुआत दी।
रोहित और धवन का कमाल

रोहित शर्मा और शिखर धवन सीरीज के पहले तीन मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। शिखर धवन सीरीज से पहले भी न्यूजीलैंड दौरे पर कुछ मैच छोड़कर लगातार फ्लॉप रहे थे लेकिन इस मैच में दोनों ने अच्छी शुरुआत दी।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनाई। धवन को इस मैच से बाहर करने की बात हो रही थी लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया को बैकफूट पर धकेल दिया।
सचिन- सहवाग को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ने अब वनडे क्रिकेट में साझेदारी के मामले में सचिन और वीरू से आगे निकल गये हैं।
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में वापस में 4387 रन जोड़े थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में पहली बार साथ सलामी बल्लेबाजी करने वाले धवन और रोहित अब साझेदारी में दूसरी सबसे बेहतरीन जोड़ी बन गयी है।
नंबर एक पर यह दिग्गज

साझेदारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय और विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। दोनों बल्लेबाजों ने आपस में 8227 रन जोड़े थे। दोनों ने सलामी बल्लेबाजी के साथ ही मध्यक्रम में भी साथ बल्लेबाजी की थी।
वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों में इस सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी भी है। रोहित और विराट ने इस मैच से पहले आपस में 4328 रन जोड़े हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बनाया बड़ा भारतीय रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे appeared first on Sportzwiki.