Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट, धोनी और रोहित करेंगे बीच आईपीएल, विश्वकप की वजह से आराम? गांगुली ने दिया ये सलाह

इस साल क्रिकेटरों का शेड्यूल जबरदस्त व्यस्त है। इस साल एक के बाद एक टी20 टूर्नामेंट के साथ ही अपने इंटरनेशनल टूर और आईपीएल के तुरंत बाद आईसीसी क्रिकेट विश्व कप होना है। इतने कड़े शेड्यूल के बीच सबसे प्रमुख बात क्रिकेटरों पर वर्कलोड की निकलकर सामने आती है।

विश्व कप के कारण आईपीएल में की जा रही है वर्कलोड की बात

जहां तक विश्व कप की प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो इनको लेकर काफी बातें की जा रही हैं कि उन्हें आईपीएल के वर्कलोड के कारण विश्व कप में मुश्किल हो सकती है।

इतने जबरदस्त वर्कलोड के बीच क्रिकेटरों के लिए अपने आपको आगे रख पाना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन  विश्व कप को देखते हुए आईपीएल को छोड़ने की बातें भी आम रही है।

सौरव गांगुली ने वर्कलोड के कारण आईपीएल छोड़ना नहीं माना सोल्यूशन

तो वहीं कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि वर्कलोड के कारण आईपीएल को छोड़ना एक सोल्यूशन नहीं कहा जा सकता है। इसी लिस्ट में अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का नाम जुड़ा है।

Rahul must be run out of home: Ganguly

दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बने सौरव गांगुली ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि

“हां, क्रिकेट बहुत है लेकिन आप सिर्फ खेलते हो। 15-16 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए कितने ही क्रिकेटर्स मिलते हैं? मुझे नहीं लगता है कि आप किसी को भी थके होने की चिंता करनी चाहिए। बस नए सिरे से इसे पाने का एक तरीका खोजना चाहिए।”

आराम करने का ढूंढे नया तरीका

गांगुली ने आगे कहा कि

क्योंकि मैंने हमेशा कहा है कि इस खेल को खेलने के लिए सीमित समय है। इंटरनेशनल लेवल पर, आईपीएल लेवल पर मौकों को हासिल करना होगा। ये कभी वापस नहीं आएंगे।इसी कारण से आप आराम करने का एक तरीका खोजें। नए सिरे में रहने का एक तरीका ढूंढे।”

“खेलना हमारी समस्या नहीं है, यहां तक कि हमारी पीढ़ी ने भी बहुत क्रिकेट खेली है। हां आईपीएल वहां नहीं था क्योंकि ये हमारे करियर के अंत की ओर आया था लेकिन क्रिकेट के लिहाज से ये वहीं था।”

खिलाड़ियों पर छोड़ देना चाहिए आराम करने का फैसला

सौरव गांगुली ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि

मुझे लगता है कि इससे पहले कि आप महसूस करते हैं, आप देखेंगे कि 10-12 साल बस निकल गए हैं। बस इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और हर संभव क्रिकेट मैच खेल सकते हैं।”

वर्कलोड की बात करते हुए गांगुली ने कहा कि

फैसला खिलाड़ियों के लिए छोड़ देना चाहिए। ये उनका करियर है, आप लगातार शीर्ष स्तर पर खेलते हैं और आप चोटिल हो सकते हैं। और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जब आप देश के लिए खेलते हैं तो चोटिल नहीं होंगे।”

“इसलिए कोई मुश्किल और तेज नियम नहीं है। मैं एक बात पर विश्वास करता हूं, एक खिलाड़ी के रूप में जब आपको मौका मिलता है, खेलते हैं, कभी नहीं कहते कि मैं खेलना नहीं चाहता हूं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विराट, धोनी और रोहित करेंगे बीच आईपीएल, विश्वकप की वजह से आराम? गांगुली ने दिया ये सलाह appeared first on Sportzwiki.