भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई बार भाईयों की जोड़ी देखी गई है। उसी लिस्ट में मौजूदा समय में बड़ौदा के पंड्या ब्रदर्स की जोड़ी खूब छायी हुई है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या अपने क्रिकेटिंग करियर में तो ऐसा खास नहीं कर रहे हैं फिर ऐसी क्या वजह हो सकती है कि वो दोनों सुर्खियों में हैं।
हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या करते रहते हैं स्टाइलिश फोटो शेयर
वैसे इस समय तो क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या दोनों ही टीम से बाहर हैं लेकिन ये दोनों ही भाई चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं क्योंकि ये जमाना अब सोशल मीडिया का जमाना है।

सोशल मीडिया के रहते हर कोई इस प्लेटफॉर्म पर अपने फोटोज शेयर करता रहता है। ऐसे में आए दिन क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या अपने स्टाइलिश फोटो को शेयर और पोस्ट करते रहते हैं।
फोटोज पर फैंस नहीं छोड़ते मजे लेने का मौका
हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों ही स्टाइल को दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। आए दिन दोनों ही भाई खासकर हार्दिक पंड्या अपने ग्लैमरस फोटो के कारण चर्चा में आ ही जाते हैं।

कभी-कभी तो पंड्या बंधुओं को अपने इन स्टाइलिश फोटो को लेकर मजाक का पात्र भी बनना पड़ता है क्योंकि वो फोटो ही कुछ ऐसी डालते हैं कि फैंस मजे लेने के बिना रह नहीं पाते हैं।
इस बार हार्दिक ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीरें, फैंस ने लिए मजे
लेकिन इन दिनों हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्टाइलिश अंदाज से पूरी तरह से जुदा फोटो को शेयर किया है। जिसमें इन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा करने के लिए फोटो को शेयर किया है। जिसमें वो अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के साथ नजर आ रहे हैं।

लेकिन फैंस तो फैंस हैं उन्हें तो बस मजे लेने का मौका मिलना चाहिए ऐसे में फैंस ने तो पंड्या बंधुओं के बचपन की तस्वीरों पर भी मजा लेने का मौका नहीं छोड़ा और कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि पैसा बोलता है तो एक यूजर ने लिखा भाई वेस्टइंडीज से आए हो क्या?
देखिए तस्वीरें

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post गरीबी के दिनों को याद करते हुए हार्दिक पांड्या ने शेयर की भाई के साथ बचपन की तस्वीरें, लिखा कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.