भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। नागपुर में हुए दूसरे मैच में शतक बनाने के बाद उन्होंने तीसरे वनडे में भी शतक बनाया। यह उनके वनडे करियर का 41वां शतक थे। वह अब सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 9 शतक पीछे हैं।
बेन डकेत हुए ट्रोल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट डाला गया था। इसमें लिखा था, विराट कोहली इज……..। यहाँ लोगों से जगह भरने के लिए कहा गया था।
यहाँ इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेत ने उन्हें “अ जोक” लिखा। उन्होंने इसे सही अर्थ में कहा था लेकिन लोगों ने इसका मतलब गलत ले किया। लोगों ने इसके बाद डकेत को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
A joke?………………………… https://t.co/APryZGy3lf
— Ben Duckett (@BenDuckett1) March 8, 2019
बेन स्टोक्स ने बनाया मजाक

बेन डकेत को ट्रोल होते देख इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सामने आये और उन्होंने ट्रोल करने वाले समेत सभी भारतियों का मजाक बना दिया। उनके इस पोस्ट का किसी के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने लिखा
“क्यूं? आप बस एक दीवार में जाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। भारतीयों को इस प्रकार का संदर्भ नहीं समझ आता बेन।”
why? You may as well of just walked into a wall. Indians don’t get this type of context Ben https://t.co/xn4QtOaLf7
— Ben Stokes (@benstokes38) March 9, 2019
विराट के आसपास भी नहीं कोई

भारतीय कप्तान विराट क्कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मनाने जाते हैं। उन्हें कई दिग्गजों ने सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर बताया है। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट को वनडे क्रिकेट में सचिन और लारा से बेहतर बताया था।
अब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अपनी टीम को विश्व कप जीतवाना चाहेंगी। उनकी कप्तानी में टीम अभी तक कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर बनाया भारत और भारतीयों का मजाक appeared first on Sportzwiki.
