विश्व क्रिकेट में जब कभी भी सबसे तूफानी बल्लेबाजों का जिक्र होता है तो वैसे तो कई बल्लेबाजों का नाम जेहन में आता है लेकिन सबसे टॉप बल्लेबाजों में कोई बल्लेबाज किसी के जेहन में आता है तो वो हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी।
शाहिद अफरीदी रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने पूरे क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना रहा है।

बूम-बूम के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान कई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के काम किया है। अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाने वाले शाहिद अफरीदी ने अपने लपेटे में काफी गेंदबाजों को लिया है।
शाहिद अफरीदी ने ग्लेन मैक्ग्राथ को बताया अपने करियर का सबसे मुश्किल गेंदबाज
गेंदबाजों के लिए एक तरह से काल कहे जाने वाले शाहिद अफरीदी ने वैसे तो गेंदबाजों की लाइन को ही खत्म करने का काम किया, लेकिन वो एक गेंदबाज का सामना करने से हमेशा डरे से नजर आए।

शाहिद अफरीदी का इंटरनेशनल करियर करीब 21 साल का रहा। लेकिन इस दौरान उन्हें अगर सबसे ज्यादा किसी गेंदबाज से डर लगा तो वो हैं ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ।
फैब फॉर कोहली-स्मिथ-केन-रूट में अफरीदी ने तुलना से किया इनकार
ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद शाहिद अफरीदी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में अफरीदी ने कई बातें साझा कि जिसमें उन्होंने अपने करियर में सबसे मुश्किल गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को बताया।
इसके अलावा शाहिद अफरीदी ने उनके जीवन पर कोई फिल्म बनने पर उनकी भूमिका के लिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के नाम की इच्छा जतायी। अपनी उम्र को लेकर सवाल करने पर अफरीदी ने दो-टूक कह डाला कि उम्र तो सिर्फ एक संख्या है।

आखिर में जब शाहिद अफरीदी से एक खास सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि मौजूद क्रिकेट दौर में विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ, केन विलियम्सन और जो रूट में बेस्ट कौन हैं। तो अफरीदी ने चारों ही बल्लेबाजों को सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए तुलना करने से इनकार कर दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post शाहिद अफरीदी ने इस गेंदबाज को माना दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज, कहा गेंदबाजी करने में लगता था डर appeared first on Sportzwiki.