Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन ने लोगों से समाज में बदलाव लाने का किया आग्रह

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तीन ट्वीट किये है, जो एक ही विषय में है. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये लोगो से समाज में बदलाव लाने का आग्रह किया है. वह अपने देश और राज्य के गंभीर मुद्दों से दुखी है, जिसके चलते उन्होंने लोगो से अपनी सोच में बदलाव लाने की अपील की है.

मेरे राज्य और मेरे देश में बहुत सारे दबाव वाले मुद्दे

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,

मेरे राज्य और मेरे देश में बहुत सारे दबाव वाले मुद्दे हैं, जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है. हर सुबह, मैं ट्विटर खोलता हूं और खुद को बताता हूं कि  न्याय में देरी हो सकती है, इससे इंनकार नहीं किया जा सकता है. बदलाव अनिवार्य है. मेरी यह बातें सिर्फ मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं हैं और कुछ नहीं कहना है.”

परिवर्तन अनिवार्य है

अश्विन ने इसी विषय पर दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा,

“यह मुझे संबंधित लोगों से मुसीबत में डाल देगा, मैं फिर से कहना चाहूंगा, कि “परिवर्तन अनिवार्य है.” याद रखें, कि हमें परिवर्तन की आवश्यकता है और इसे दबाये रहने के बजाय शुरू करना चाहिए. अधिकारियों से इसकी शिकायत करनी चाहिए. अब मुझसे मत पूछो कि मैं क्या बात कर रहा हूं?”

अपने तीसरे ट्वीट में अश्विन ने लिखा,

“आप अपना अनुमान लगाना शुरू करें, कि यह क्या हो सकता है? बस जो आपको लगता है, कि बदलाव की जरूरत है, उसे बदलने के लिए आगे बढ़ें.”

यहाँ देखें रविचंद्रन अश्विन के ट्वीट 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रविचंद्रन अश्विन ने लोगों से समाज में बदलाव लाने का किया आग्रह appeared first on Sportzwiki.