Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोहरा शतक लगाने के बाद इस खिलाड़ी को मांगनी पड़ी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क।क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके हर मैच में कोई नया रिकॉर्ड बनता है और कोई रिकॉर्ड टूटता है। लेकिन अगर कोई टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर किसी खिलाड़ी से माफी मांगे तो उस खिलाड़ी के बारे में आपके मन कुछ सवाल तो जरूर खड़े होंगे। इन दिनों न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन की पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।


रॉस टेलर ने इस दोहरे शतक के साथ अपने करियर का 18वां शतक पूरा करने के साथ अपने दिवंगत साथी मार्टिन क्रो के 17 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लेकिन टेलर ने अपना 18 शतक लगाने के बाद अपने मेंटर के लिए प्रार्थना की और उनसे माफी भी मांगी है। टेलर ने बताया की एक दिन क्रो ने टेलर के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा था की टेलर एक दिन मेरे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देगा और आज उनकी भविष्यवाणी सही साबित हो गई है।


क्रो टेस्ट मैचों के शानदार बल्लेबाज रह चुके है और उन्होंने 17 शतक भी लगाए थे। टेलर ने क्रो से माफी मांगते हुए कहा की मैंने 18वां शतक लगाने में 2 साल का समय लिया और इसके लिए आप मुझे माफ कर दें। इस मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 211 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने पहली पारी छह विकेट पर 432 रनों पर पहली पारी को घोषित किया जवाब में बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 80 रन बना लिए है और अभी भी बांग्लादेश 141 रन पीछे चल रही है।



Herald