भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया है. पहले वनडे में जहां जीत के हीरो शानदार बल्लेबाजी करने वाले एमएस धोनी और केदार जाधव बने थे. वहीं दूसरे वनडे में भारत की जीत के हीरो विराट कोहली और विजय शंकर रहे थे. विराट और शंकर ने दूसरे मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी.
केदार-धोनी और शंकर-विराट नहीं, बल्कि कुलदीप जीत के हीरो

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किये हैं. जिसमे उन्होंने केदार-धोनी और शंकर-विराट को नहीं, बल्कि युवा स्पिनर कुलदीप यादव को दोनों मैच का हीरो बताया हैं. उन्होंने कहा हैं, कि कुलदीप ने दोनों वनडे मैच में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की है, इसलिए वह जीत के असली हीरो हैं.
ये बातें लिखी मांजरेकर ने ट्विटर पर

संजय मांजरेकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, कि “हम बल्लेबाजों को कितनी आसानी से सारा श्रेय देते हैं. भारत 2-0 से सीरीज में ऊपर है, इसलिए बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए धन्यवाद कहता हूँ.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट पर लिखा, “50 ओवर का प्रारूप बल्लेबाजों के पक्ष में बहुत अधिक भरा हुआ है. खेल शुरू होने से पहले भी असंतुलन मौजूद है. यह मुझे दुख देता है जब गेंदबाजों को उनका हक नहीं दिया जाता है. कुलदीप को दोनों मैचों में सुर्खियां बटोरनी चाहिए थीं, लेकिन पहले वनडे में केदार-धोनी और दूसरे वनडे में विराट-शंकर ने बटोर ली.”
यहाँ देखें संजय मांजरेकर के दोनों ट्वीट

How easily we give batsmen all the credit. That India is 2-0 up is thanks more to the bowlers than the batsmen. #AUSvIND
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 6, 2019
50 overs format is so heavily loaded in favour of batsmen. The imbalance exists even before the game begins. It pains me when bowlers are not given their due. Kuldeep should have grabbed headlines in both games. But it was more Kedar, Dhoni last game & now Virat, Shankar.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 6, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post केदार-धोनी और शंकर-विराट की वजह से नहीं, बल्कि कुलदीप की वजह से जीते दोनों वनडे : संजय मांजरेकर appeared first on Sportzwiki.