खेल डेस्क। एक बार फिर से क्रिकेट को एशियाई खेलों में जगह मिल सकती है, अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को इन महाद्वीपीय खेलों में शामिल किया जाएगा। इस खेल को हांगझू एशियाई खेल 2022 के खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिससे क्रिकेट की इन खेलों में वापसी हो सकती है।
कोहली ने वनडे में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
मीडिया से मिल रही खबरों की मानें तो एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियाई खेलों में शामिल किया गया था। बाद में इंडोनेशिया में 2018 में हुए खेलों से इसे बाहर कर दिया गया था।
विराट ने कर डाला एक और काबिले तारीफ का काम, चौंक जाओंगे जानकर
अब संभावना जताई जा रही है कि 2022 में होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट के टी-20 प्रारूप को ही शामिल किया जाएगा। इससे पहले टीम के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर भारतीय टीम एशियाई खेलों से बाहर रह चुका है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास इन खेलों के लिए अपनी टीम भेजने के लिए काफी समय है।
विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी
गौरतलब है कि 2014 में हुए एशियाई खेलों में श्रीलंका और पाकिस्तान ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। जबकि 2010 में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता था।
इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं होगी वार्नर और स्मिथ की वापसी