खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (50) और कप्तान आरोन फिंच (64) की शानदार पारियों की मदद से भारत के खिलाफ रांची में खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान पर इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके जवाब में कंगारू सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है।
रांची वनडे के लिए इस नए लुक के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम
समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 19 ओवरों में 121 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 54 गेंदों पर 50 रन बना कर खेल रहे हैं। जबकि कप्तान फिंच ने 58 गेंदों पर 64 रन बना लिए हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि कंगारू टीम में तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल के स्थान पर झाय रिचर्डसन को जगह दी गई है।
खलील अहमद ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, जिसे आज तक नहीं हासिल कर सका कोई भी राजस्थानी क्रिकेटर
इस मैच के लिए भारतीय सेना जैसी कैप के साथ मैदान पर उतरी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाडिय़ों को ये कैप सौंपी। इस मैच से खिलाडिय़ों को मिलने वाली फीस शहीदों के परिजनों को दी जाएगी।
टीमें: भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, एडम जम्पा।