Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: जब महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा छक्का तो ऐसा था रांची के स्टेडियम का माहौल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 32 रनों से अपने नाम कर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन किसी अन्य बल्लेबाज ने टिक कर उनका साथ नहीं निभाया। यही वजह रही की भारतीय टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई।

जब धोनी ने जड़ा छक्का

विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का रांची घरेलू मैदान है। धोनी ने यहाँ इससे पहले भी कई मैच खेले हैं और इस मैदान पर उनके लिए दर्शकों का सपोर्ट देखने लायक होता है। तीसरे वनडे के दौरान ऐसा फिर देखने को मिला।

इसी बीच बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय पारी के 19वें ओवर में नाथन लायन की गेंद पर मिड विकेट पर छक्का जड़ दिया। यह उनकी पारी का पहला छक्का भी था।

कुछ ऐसा हुआ स्टेडियम का माहौल

महेंद्र सिंह धोनी के छक्का जड़ने के बाद पूरा झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम झूम पड़ा। हालाँकि अगले ही ओवर में वह एडम जम्पा की गेंद पर आउट हो गये। उनके छक्का जड़ने के बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा

“जब महेंद्र सिंह धोनी कनेक्ट करते हैं, तो गेंद दर्शकों में ही जाती है। यह वही है जिसका दर्शक इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखो, उन्हें देखो। उनका पसंदीदा बेटा, वे बिल्कुल यही देखने आए हैं।”

अब मिला आराम

Image result for rishabh pant

महेंद्र सिंह धोनी को सीरीज के अगले दो मैचों के लिए आराम दे दिया गया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस बात का ऐलान किया। अब ऋषभ पन्त को अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।

धोनी इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद में खेले गये सीरीज के पहले मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

देखें छक्के का वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: जब महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा छक्का तो ऐसा था रांची के स्टेडियम का माहौल appeared first on Sportzwiki.