Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स इन विदेशी खिलाड़ियों के साथ, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतर सकती है!

आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच जीतकर शानदार आगाज कर चुकी है. गत विजेता इस टीम का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला है. पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम ने सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किए थे. आइए हम आपको बताते हैं दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चेन्नई किन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है.

1. शेन वाटसन 

ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व सलामी बल्लेबाज चेन्नई को पिछले सीजन विजेता बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं. चेन्नई के सलामी बल्लेबाजी करने वाला ये खिलाड़ी पहले मैच में कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाया. लेकिन ये खिलाड़ी मैच विजेता के रूप में जाना जाता है.

2. इमरान ताहिर 

साउथ अफ्रीका का ये शानदार लेग ब्रेक गेंदबाज पिछले मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम योगदान दे चुका है. उन्होंने हरभजन के साथ तीन विकेट अपने नाम किए थे. महेंद्र सिंह धोनी को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी. अब देखना है दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ये खिलाड़ी क्या कमाल करता है.

3. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज का ये पूर्व खिलाड़ी चेन्नई का सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है. वो चेन्नई को कई बड़े मैचों में जीत दिला चुके हैं. तीन बार की विजेता रहने वाली चेन्नई की टीम में इस खिलाड़ी का योगदान आप भूला नहीं सकते. विश्व के हर टी-20 लीग में खेलने वाला यह खिलाड़ी टीम का हिस्सा जरूर होगा.

4. मिचेल सेंटनर 

न्यूजीलैंड का ये ऑलराउंडर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू नहीं कर पाया है. इस खिलाड़ी को अगले मैच में मौका मिल सकता है. कोटला के मैदान पर होने वाले मैच में गेंद स्पिनरों को मदद करती दिखेगी. सेंटनर स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post चेन्नई सुपर किंग्स इन विदेशी खिलाड़ियों के साथ, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतर सकती है! appeared first on Sportzwiki.