मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के तीसरे मैच के दौरान मैदान पर एक बहुत ही दिलचस्प घटना देखने को मिली है. दरअसल, यह मैच मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. वह अपने 4 ओवर के कोटे में 40 रन दे बैठे और इस दौरान उन्हें सिर्फ एक ही विकेट हासिल हुआ है. यह दिलचस्प घटना जसप्रीत बुमराह से ही जुड़ी हुई हैं.
बुमराह को लगाया छक्का, तो रोहित ने बुमराह से कहा ‘दिमाग नहीं है क्या’

बता दें, कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह लय में नहीं दिखे. वह अपना अंतिम ओवर करने से पहले भी काफी रन खर्च कर चुके थे. वह टीम की पारी का 20वां ओवर लेकर आये. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में राहुल तेवतिया थे. बुमराह की इस चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का लगा दिया. यह देख कप्तान रोहित शर्मा गुस्से में आ गए और उन्होंने इशारे में जसप्रीत बुमराह से कहा, ‘दिमाग नहीं हैं क्या’
फिल्ड के मुताबिक नहीं की थी, बुमराह ने गेंद

दरअसल, जसप्रीत बुमराह के अंतिम ओवर के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने यॉर्कर गेंद के हिसाब से फील्डिंग लगाई थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने राहुल तेवतिया को यॉर्कर डालने के बजाय, गुड लेंथ पर बॉल दे दी, बॉल का टिप पीछे देख रोहित शर्मा गुस्से में आ गए और उन्होंने इशारों में जसप्रीत बुमराह को यह बात कह डाली.
बता दें, कि जसप्रीत बुमराह इस मैच के दौरान चोटिल भी हो गए हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 20वें ओवर में चोटिल हो गये. उन्हें कंधे की समस्या आई है.
बुमराह की चोट मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है. साथ ही भारतीय टीम के विश्व कप 2019 जीतने की उम्मीदों के लिए भी करारा झटका है.
यहाँ देखें रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया का वीडियो

video: star sports pic.twitter.com/xAlt70LiV8
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 24, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह की खराब गेंदबाजी से गुस्से में आ गये.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : राहुल तेवतिया ने बुमराह को लगाया छक्का, तो गुस्से में रोहित ने बुमराह से कहा ‘दिमाग नहीं है क्या’ appeared first on Sportzwiki.