खेल डेस्क। इंग्लैंड में इस साल विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को अब भी भरोसा है कि वे 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बना लेेंगे।
देश के इन चार दिग्गज खिलाड़ियों को मिले पद्मश्री पुरस्कार
भारतीय सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बार बाएं हाथ का ये तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस टीम में खेलता हुआ दिखाई देगा।
युवराज सिंह आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। वह लगातार अभ्यास सत्र में पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान युवराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान युवराज ने ऑफ स्पिनर की एक फ्लाइटेड गेंद को मिड विकेट के ऊपर से मारा। उनका ये शॉट महेन्द्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की तरह ही है।
युवराज सिंह के लिए आईपीएल में अपनी काबिलियत दिखाने का ये संभव: आखिरी मौका होगा। इसमें प्रदर्शन करने में असफल रहे तो शायद ही उन्हें आईपीएल के अगले सत्र में खेलने का मौका मिले।
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा।