Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण विराट कोहली नहीं जीत पाये आईपीएल का खिताब

इंटरनेट डेस्क।भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी होने के साथ सबसे सफल कप्तान भी है। लेकिन विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करते हुए बहुत लंबा समय हो गया है और इस बार भी वह आरसीबी की कप्तानी करने के लिए तैयार है। लेकिन आईपीएल के 11 सीजन में अभी तक कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज तक इस खिताब को नहीं जीत पाई है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च से खेला जाएगा।

लेकिन इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कई दिग्गज क्रिकेटर्स के होने के बावजूद भी यह टीम आज तक ये खिताब क्यों नहीं जीत पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज तक आईपीएल के इतिहास में तीन फाइनल खेले हैं लेकिन खिताब जीतने में हर बार वह नाकाम रहे हैं। लेकिन इस बार विराट इस खिताब को जीतने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं और बताया की जो टीम मैदान पर अच्छा खेलती है वह हमेशा जीत हासिल करती है।आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सफल कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं और धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार ये खिबात जीता है।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम:

विराट कोहली (कप्तान), मोइन अली, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, एबी डिविलियर्स, कोलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी, उमेश यादव, मार्कस स्टोइनिस, टिम साउदी, शिमरॉन हेटमायर, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, प्रयास रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नाथन कूल्टर-नाइल, पार्थिव पटेल, शिवम दूबे, अक्षदीप नाथ, हिम्मत सिंह, गुरकीरत मान सिंह, देवदत्त पडिक्कल, हेनरिक क्लासेन, मिलिंद कुमार



Herald